Man injured due to OnePlus Nord 2 Blast in Pocket
Man injured due to OnePlus Nord 2 Blast in Pocket
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Man injured due to OnePlus Nord 2 Blast in Pocket : जेब में वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन फटने से युवक की बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह कोई पहला मामला नहीं है जब वनप्लस का नॉर्ड 2 फटा हो। इससे पहले भी दो बार यह फोन फट चुका है। इस बार फोन फटने की हैट्रिक हो चुकी है। जिसके बाद यह फोन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस फोन के फटने के बाद के कुछ फोटो शेयर किए। शेयर की गई फोटोज में डैमेज फोन के साथ पैर का भी फोटो है। यूजर ने बताया कि ब्लास्ट के बाद स्मार्टफोन यूजर का पैर काफी डैमेज हो गया।
Comments
Post a Comment